झारखंड: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Edited By prachi,Updated: 13 Nov, 2018 05:55 PM

झारखंड की राजधानी रांची के साथ राज्य के अन्य शहरों में आस्था का महापर्व बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पूरा राज्य ही छठ के रंग में रंगा हुआ है। सीएम रघुवर दास ने छठ पर्व पर भगवान सूर्यदेव की पूजा कर शुभकामनाएं दी। छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के साथ राज्य के अन्य शहरों में आस्था का महापर्व बहुत ही श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पूरा राज्य ही छठ के रंग में रंगा हुआ है। सीएम रघुवर दास ने छठ पर्व पर भगवान सूर्यदेव की पूजा कर शुभकामनाएं दी। छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचे हैं। श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्‍य दे रहे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, घाटों पर छठ के भक्ति गीतों की गूंज है। प्रशासन भी पर्व को बिना किसी अड़चन के पूरा करने में लगा हुआ है। विभिन्न घाटों पर पहले से ही खतरे के निशान को एनडीआरएफ की ओर से चिह्नित कर दिया गया है जिससे लोग सावधान रहें। इसके साथ ही गोताखोर भी तैयार रहेंगे। मंगलवार को भी बाजार में श्रद्धालु खरीदारी कर रहे हैं।

PunjabKesari

शेष राज्य की तरह धनबाद में लोग महापर्व छठ की आराधना में लगे हुए हैं। शहरी क्षेत्र सहित पूरे जिले में लाखों छठ व्रती सूर्योपासना में लगे हुए हैं। तालाब, पोखर और नदियों के किनारे इकट्ठा होकर व्रती डूबते सूर्य की उपासना कर रहे हैं। मंगलवार को दोपहर तीन बजे के बाद व्रती अपने घरों से छठ घाट की तरफ निकल पड़े। मैथन डैम और पंचेत डैम घाट पर भी हजारों की संख्या में व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद हैं।

PunjabKesari

सूर्योपासना का यह चार दिवसीय कठिन पर्व रविवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। सोमवार को खरना था। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जा रहा है। बुधवार उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस महापर्व का समापन होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!