झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने अपने पद से दिया इस्तीफा, हार की ली नैतिक जिम्मेदारी

Edited By Nitika,Updated: 27 May, 2019 11:25 AM

jharkhand congress state president dr ajay resign lost moral responsibility

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्होंने झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है। सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने इसकी...

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉक्टर अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। उन्होंने झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है। सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन ने इसकी पुष्टि की है। झारखंड की 14 सीटों पर महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे के तहत कांग्रेस ने 7 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा था। इनमें से सिर्फ सिंहभूम की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जीत दर्ज की। अन्य छह सीटों पर कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा है।

झारखंड में लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराने के लिए कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राजद ने मिलकर महागठबंधन बनाया था। महागठबंधन को 14 में से केवल 2 सीट पर ही जीत मिली। सिंहभूम से गीता कोड़ा के अलावा राजमहल सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय हांसदा ने जीत दर्ज की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार आईपीएस रहे हैं। इससे पहले वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता थे। अजय ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) से की थी। झाविमो के टिकट पर जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव लड़कर वे 2009  में सांसद बने थे। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। अजय कुमार 2010 से 2014 तक झाविमो में और फिर 2014 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!