झारखंड: BSP विधायक शिवपूजन मेहता पर महिला शिक्षिका ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Edited By Jagdev Singh,Updated: 19 Jun, 2019 04:49 PM

jharkhand bsp mla shiv pujan mehta accuse sexually assault woman teacher

झारखंड में बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता पर एक महिला शिक्षिका ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। कुशवाहा शिवपूजन मेहता हुसैनाबाद से बसपा के विधायक हैं। वहीं उन पर आरोप लगाने वाली महिला पलामू जिले के हुसैनाबाद जपला की एक सरकारी शिक्षिका है।...

रांची: झारखंड में बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता पर एक महिला शिक्षिका ने यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। कुशवाहा शिवपूजन मेहता हुसैनाबाद से बसपा के विधायक हैं। वहीं उन पर आरोप लगाने वाली महिला पलामू जिले के हुसैनाबाद जपला की एक सरकारी शिक्षिका है। मंगलवार को शिक्षिका ने राज्य महिला आयोग में केस दर्ज कराया। शिक्षिका ने कहा कि कुछ दिनों से विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता गेस्ट हाउस बुला रहे हैं। इनकार करने पर मानसिक यातनाएं दी जा रही हैं।

वहीं महिला का आरोप है कि इसमें स्कूल के प्राचार्य रामेश्वर मेहता भी विधायक की मदद कर रहे थे। परेशान होकर उन्होंने अपना ट्रांसफर करवा लिया है, लेकिन अब भी किसी न किसी प्रकार से उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसमें विधायक के अतिरिक्त मध्य विद्यालय हुसैनाबाद के प्राचार्य रामेश्वर मेहता, सहायक शिक्षक राजेश गुप्ता, डीएसई कार्यालय के लिपिक महेंद्र सिंह और शिक्षक नेता अरविंद सिंह को आरोपी बनाया गया है।

बसपा विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि गलत भावना से बदनाम करने की नीयत से उक्त शिक्षिका महिला आयोग पहुंची है। वे तो उस महिला को पहचानते तक नहीं हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!