Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Nala Assembly Seat पर

Edited By prachi,Updated: 15 Dec, 2019 06:20 PM

jharkhand assembly election nala assembly seat

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पांचवें और अंतिम चरण के तहत 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 16 सीटें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा,...

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पांचवें और अंतिम चरण के तहत 20 दिसंबर को 16 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 16 सीटें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोडैयाहाट, गोड्डा, महगामा हैं। इस खबर में हम आपको नाला विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।

झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से एक नाला विधानसभा सीट है। दुमका ज़िले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र दुमका लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद अगर बात करें विधानसभा चुनाव के बारे में तो साल 2005 में इस सीट पर जेएमएम के रविन्द्र नाथ महतो विधायक चुने गए जबकि 2009 में यह सीट बीजेपी के खाते में गई और सत्यानंद झा विधायक चुने गए तो वहीं 2014 में इस सीट पर जेएमएम ने एक बार फिर से कब्जा जमाया और रविन्द्र नाथ महतो विधायक बने। इस बार भी जेएमएम ने रविंद्र नाथ महतो को उम्मीदवार बनाया है जबकि बीजेपी ने सत्यानंद झा पर फिर दांव लगाया है। वहीं आजसू ने माधव चंद्र महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है।
PunjabKesari
साल 2019 में हो रहे चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस सीट पर कुल 2 लाख 18 हजार 248 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 14 हजार 98 और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 150 है।
PunjabKesari
एक नजर पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम के रविन्द्र नाथ महतो ने बीजेपी के सत्यानंद झा को 7 हजार 15 वोटों से हराकर अपना परचम लहराया था। रविन्द्र नाथ महतो को कुल 56 हजार 131 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के सत्यानंद झा को कुल 49 हजार 116 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेवीएम के माधव चंद्र महतो को कुल 20 हजार 970 वोट मिले थे।
PunjabKesari
2009 विधानसभा चुनाव के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर बीजेपी के सत्यानंद झा ने जेएमएम के रविन्द्र कुमार महतो को 3 हजार 948 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। सत्यानंद झा को कुल 38 हजार 119 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेएमएम के रविन्द्र कुमार महतो को कुल 34 हजार 171 वोट मिले थे वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई के कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया को 19 हजार 14 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2005 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम के रविन्द्र कुमार महतो ने बीजेपी के सत्यानंद झा को 1 हजार 122 मतों से शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया था। रविन्द्र कुमार महतो को कुल 30 हजार 847 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सत्यानंद झा को 29 हजार 725 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीआई के विशेश्वर खां को 24 हजार 493 वोट मिले थे।

इस सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनाव परिणामों का विश्लेषण करें तो दो बार जेएमएम और एक बार बीजेपी का कब्जा रहा है। महागठबंधन होने की वजह से कांग्रेस और आरजेडी का समर्थन जेएमएम को मिल रहा है। ऐसे में इस सीट पर जेएमएम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!