Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर Daltonganj Assembly सीट पर

Edited By prachi,Updated: 14 Nov, 2019 01:04 PM

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण के तहत 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 13 सीटें चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरगदरा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा,...

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण के तहत 30 नवंबर को 13 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 13 सीटें चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरगदरा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छत्तरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर हैं। इस खबर में हम आपको डालटनगंज विधानसभा सीट के बार में बताने जा रहे हैं।

डालटनगंज को मेदिनीनगर के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां चेरो साम्राज्य के राजा मेदनी राय ने लंबा राज किया था इसलिए पलामू किला और शाहपुर किला और चेरो सम्राजय की कई अहम चीजें यहां आपको देखने को मिल जाएंगी। राजनीतिक दृष्टि से देखा जाए तो यह सीट 1977 अपने अस्तित्व में आई और 2000 में बिहार से अलग होने के बाद इस सीट को झारखंड राज्य में शामिल कर दिया गया। 2014 के चुनावों में इस सीट से झाविमो के टिकट पर अलोक कुमार चौरसिया जीते थे लेकिन बाद में वो बीजेपी में शामिल हो गए। इस सीट पर किसी एक पार्टी ने अपनी बादशाहत कायम नहीं की है। कभी जदयू, कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी के विधायक यहां से चुने गए है।
PunjabKesari
साल 2019 के आंकड़ों के मुताबिक इस सीट पर कुल 3 लाख 41 हजार 8 सौ 60 है वोटर हैं जिसमें पुरुष वोटर की संख्या 1 लाख 81 हजार 1 सौ 13 है और महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 7 सौ 47 है।

लोकसभा सीट विधानसभा सीटें
पलामू डालटनगंज, गरहवा, भगवंतपुर, बिसरामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद


झारखंड राज्य के पलामू लोकसभा सीट पर 7 विधानसभा सीटें है जिनमें डालटनगंज, गरहवा, भगवंतपुर, बिस्वरामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद विधानसभा सीटें शामिल हैं। इन सात विधानसभा सीटों में से डालटनगंज सीट पर पहले चरण में 30 नवंबर को चुनाव होगा। लोकसभा क्षेत्र में आने वाली यह सीट पलामू जिले का मुख्यालय भी है। 
PunjabKesari
एक नजर पिछले विधानसभा चुनावों के नतीजे पर 
साल 2014 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो इस सीट पर जेवीएम के आलोक कुमार चौरसिया ने कांग्रेस के कृष्ण नंद त्रिपाठी को हराया। आलोक कुमार चौरसिया को कुल 59 हजार 2 सौ 5 वोट मिले थे वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कृष्ण नंद त्रिपाठी को कुल 54 हजार 8 सौ 55 वोट मिले। तीसने स्थान पर रहे बीजेपी के मनोज कुमार को कुल 42 हजार 5 सौ 97 वोट ही मिले थे।
PunjabKesari
2009 विधानसभा चुनाव के नतीजे 
वहीं 2009 के विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो इस सीट पर कांग्रेस के कृष्ण नंद कुमार ने बाजी मारी थी। कृष्ण नंद कुमार को इस सीट पर 43 हजार 5 सौ 71 वोट मिले थे वहीं बीजेपी के दिलीप सिंह इस सीट पर दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें 39 हजार 3 सौ 38 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी के अनील कुमार को इस सीट पर 37 हजार 3 सौ 80 वोट मिले थे।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजे पर 
वहीं साल 2005 के विधानसभा चुनावों में नजर डाले तो डालटनगंज सीट पर जदयू के इंद्र सिंह ने 45 हजार 3 सौ 86 मतों से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार ने इस सीट पर 41 हजार 6 सौ 25 मत हासिल किए। तीसरे नंबर पर रहे आरजेडी के ज्ञानचंद को इस सीट पर 22 हजार 9 सौ 54 वोट मिले थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!