Jharkhand Assembly Election 2019: पहले चरण की इन 10 सीटों पर टिकी हैं सबकी निगाहें

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Nov, 2019 06:02 PM

jharkhand assembly election all eyes are on these 10 seats of the first phase

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होंगे। 13 में से 10 सीटों पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, स्पीकर सहित एक ही परिवार की 2 बहुएं चुनाव लड़ रहीं हैं जिसके कारण यह दस...

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। पहले चरण में 13 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होंगे। 13 में से 10 सीटों पर मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, स्पीकर सहित एक ही परिवार की 2 बहुएं चुनाव लड़ रहीं हैं जिसके कारण यह दस सीटें हॉट मानी जा रही हैं।

इन 10 सीटों पर होगा कड़ा मुकाबला
लोहरदगाः इस सीट से कांग्रेस के विधायक रह चुके सुखदेव भगत भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ रहे है। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव इसी सीट से चुनावी मैदान में हैं। वहीं आजसू पार्टी ने पूर्व विधायक कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत को टिकट देकर इस सीट से खड़ा किया गया है।

झरियाः इस सीट से एक ही परिवार की दो बहुएं आमने-सामने हैं। दरअसल भाजपा विधायक संजीव कुमार ने चचेरे भाई की हत्या कर दी थी और वह अब जेल में हैं। संजीव के चचेरे भाई कांग्रेस की तरफ से चुनाव लड़ रहे थे। इसके चलते अब भाजपा ने संजीव की पत्नी रागिनी सिंह को और कांग्रेस ने स्वर्गीय नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा नीरज सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

सिल्लीः इस सीट से आजसू प्रमुख सुदेश महतो चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट से उनका सीधा मुकाबला झामुमो उम्मीदवार सीमा महतो से है। 2005 और 2009 के विधानसभा चुनाव में सुदेश महतो ने इस सीट पर जीत हासिल की थी लेकिन 2014 में सुदेश महतो इस सीट पर सीमा महतो के पति अमित महतो से हार गए थे।

चंदनकियारीः भाजपा और आजसू का गठबंधन न बन पाने के पीछे चंदनकियारी सीट भी एक वजह है। भाजपा ने अब इस सीट से मंत्री अमर कुमार बाउरी को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं आजसू ने भाजपा के खिलाफ इस सीट पर अपना प्रत्याशी उमाकांत रजक को उतारा है।

सिसईः सिसई सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रो. दिनेश उरांव चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ झामुमो प्रत्याशी जिग्गा सुसारन होरो इस सीट से चुनावी मैदान में हैं।

जमशेदपुर पूर्वीः इस सीट पर मुकाबला सबसे ज्यादा रोमांचिक होने जा रहा है। इस सीट पर भाजपा नेता व झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का मुकाबला भाजपा से बागी हुए सरयू राय से होने जा रहा है। वहीं कांग्रेस ने राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर गौरव वल्लभ को अपना उम्मीदवार बनाकर मुकाबला और अधिक कड़ा कर दिया है।

बहरागोड़ाः बहरागोड़ा सीट से झामुमो के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी जो कि अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं वह इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं झामुमो के समीर मोहंती इस सीट से मैदान में है।

दुमकाः दुमका सीट से इस बार भाजपा के समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2014 में इस सीट से झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी चुनाव लड़ा था लेकिन वह सफल नहीं हो पाए थे।

धनवारः झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी इस सीट से स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं हालांकि 2014 में बाबूलाल मरांडी को गिरिडीह व धनवार दोनों ही सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

तमाड़ः इस सीट से पूर्व मंत्री राजा पीटर चुनाव लड़ रहे हैं। राजा पीटर पर आरोप है कि तमाड़ के विधायक रहे चुके पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या की सुपारी उन्होंने नक्सली कुंदन पाहन को दी थी। विधानसभा चुनाव में झामुमो के निवर्तमान विधायक विकास सिंह मुंडा भी इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। विकास सिंह मुंडा रमेश सिंह मुंडा के पुत्र हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!