Edited By prachi,Updated: 20 Apr, 2019 05:14 PM
झारखंड की राजधानी रांची से लगे नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर ट्रक और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर में दो महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यहां बताया कि रिंग रोड पर सरबल मोड़ के निकट ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही...
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से लगे नामकुम थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर ट्रक और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर में दो महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यहां बताया कि रिंग रोड पर सरबल मोड़ के निकट ट्रक और विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो के बीच सीधी टक्कर हो गई।
वहीं मृतकों के संबंध में तत्काल पता नहीं चल सका है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। घायलों को राजेन्द्र इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) भेज दिया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।