सवारियों से भरी जीप सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक से टकराई, हादसे में 3 लोगों की मौत

Edited By prachi,Updated: 26 May, 2019 11:10 AM

jeep full riders collided with roadside hive truck 3 people died accident

झारखंड में सड़क दुर्घनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इनमें कई लोगों को अपनी कीमती जान से हाथ धोने पड़ते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला दुमका जिले से सामने आया है। जहां दुमका-पाकुड़ मुख्यमार्ग पर गोपीकांदर के जियापानी मोड़ के पास शनिवार देर रात यात्रियों...

दुमका: झारखंड में सड़क दुर्घनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इनमें कई लोगों को अपनी कीमती जान से हाथ धोने पड़ते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला दुमका जिले से सामने आया है। जहां दुमका-पाकुड़ मुख्यमार्ग पर गोपीकांदर के जियापानी मोड़ के पास शनिवार देर रात यात्रियों से भरी जीप हादसे की शिकार हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर और मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जीप सवार पहाड़िया जनजाति के लोग थे। वे सभी लड़के के घर तिलक चढ़ाने दुमका के रामगढ़ से अमड़ापाड़ा जा रहे थे। इसी दौरान गम्मा मोड़ के आगे स्पीड ब्रेकर पर जीप चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान जीप ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि 12 सवारी वाले कमांडर जीप में क्षमता से अधिक कुल 40 लोग सवार थे।  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!