Edited By Nitika,Updated: 05 Dec, 2019 06:05 PM
झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसी बीच आज जदयू ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जदयू ने अपने संकल्प पत्र में शराबबंदी जैसे कई महत्वपूर्ण वादे किए।
रांचीः झारखंड में 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। इसी बीच आज जदयू ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। जदयू ने अपने संकल्प पत्र में शराबबंदी जैसे कई महत्वपूर्ण वादे किए।
रांची स्थित पार्टी कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार और प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने जदयू का संकल्प पत्र जारी किया। इसमें 10 संकल्पों का जिक्र किया गया है। इस मौके पर नीरज कुमार ने कहा कि जेडीयू पार्टी विथ डिफरेंस के लिए जानी जाती है। इसलिए उसने घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र जारी किया है। वहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा कि अन्य पार्टियों के पास झूठे वादे और असंभव घोषणाएं हैं। उनमें उसी की प्रतिस्पर्धा चल रही है लेकिन जदयू झारखंड को नया और बेहतर बनाना चाहती है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी और जेएमएम ने जनता को केवल ठगने का काम किया है। बता दें कि जदयू झारखंड में अकेले अपने दम पर 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।