झारखंड विस चुनावः जयंत सिन्हा ने किया मतदान, कहा- विकास के मुद्दे पर लोग कर रहे वोट

Edited By prachi,Updated: 12 Dec, 2019 12:21 PM

jayant sinha cast vote

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 17 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 428 पर मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की...

हजारीबागः झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 17 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री व भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 428 पर मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने पर वोटिंग की।

मतदान के बाद जयंत सिन्हा ने कहा कि इस बार लोग विकास के मुद्दे पर वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पांच वर्षों में राज्य में विकास तेज रफ्तार से हुआ है, इसे ध्यान में रखकर लोग बड़ी संख्या में घर से निकल कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र के इस त्योहार में सभी एक समान हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपना मत देने का अधिकार है और इसी के माध्यम से मतदाता अपना जनप्रतिनिधि चुनने का काम करते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!