जमशेदपुर: कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, एक ही परिवार के दो युवकों की मौत

Edited By Jagdev Singh,Updated: 26 Jun, 2019 11:52 AM

jamshedpur tremendous collision car truck death two youths same family

झारखंड में सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। इनमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पड़ते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला जमशेदपुर से सामने आया है। कोलकाता से जमशेदपुर आ रहे एक ही परिवार के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि 6 युवक...

जमशेदपुर: झारखंड में सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। इनमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोने पड़ते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला जमशेदपुर से सामने आया है। कोलकाता से जमशेदपुर आ रहे एक ही परिवार के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि 6 युवक घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी कार से कोलकाता से जमशेदपुर आ रहे थे। इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई।

पश्चिम बंगाल के लोधासुली जंगल के पास कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इससे कार में सवार 8 युवकों में दो की मौके पर ही मौत हो गई। 6 में से तीन घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल युवक एक परिवार के हैं और सऊदी अरब से कोलकाता होते हुए जमशेदपुर अपने घर आ रहे थे।

जमशेदपुर के मानगो स्थित ओल्ड पुलिया रोड इलाके में परिवारवालों को घटना की जानकारी मंगलवार देर रात मिली। इसके बाद घर में मातम छा गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। परिवार के कुछ लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मृतकों की पहचान फिरोज खान और एसएम शाहबाज के रूप में हुई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!