जमशेदपुर: अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, किराए पर मिलती थी पिस्तौल

Edited By prachi,Updated: 07 Dec, 2018 07:30 PM

jamshedpur illegal gun factory busted pistols used to be hired

झारखंड के जमशेदपुर जिले में पिछले 5 साल से मानगो के दाईगुट्टू में अवैध रूप से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस फैक्ट्री से दो हजार रुपये में किराए पर पिस्तौल मिलती थी। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद लौटा दिया जाता था।...

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर जिले में पिछले 5 साल से मानगो के दाईगुट्टू में अवैध रूप से चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस फैक्ट्री से दो हजार रुपये में किराए पर पिस्तौल मिलती थी। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद लौटा दिया जाता था। पिस्तौल ले जाने से पहले पहली किश्त अदा करनी पड़ती थी। यह फैक्ट्री मानगो के दाईगुट्टू साव लाइन रोड नंबर 5 में चलती थी।

जमशेदपुर जिला पुलिस ने छापेमारी कर इस फैक्ट्री के संचालक गोविंद शर्मा को गुरुवार देर रात उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक देशी कट्टा, दो गोली, दो खोखा, अर्धनिर्मित पिस्तौल, पाइप व अन्य सामन मिले हैं। पुलिस का कहना है कि गोविंद पिछले पांच सालों से इस धंधे में सक्रिय था। वह खुद ही हथियार बनाने का काम करता था और पहली बार पुलिस की गिरफ्त में आया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!