Edited By prachi,Updated: 17 May, 2019 12:35 PM
झारखंड के विश्व प्रसिद्ध दलमा जंगल में भटके हाथियों के झुंड के लौटने से वन विभाग में खुशी की लहर है। वहीं वन विभाग ने बताया कि इस बार उड़ीसा और बंगाल के जंगलों में गए हाथियों में एक हाथी का छोटा बच्चा भी शामिल है। मगर वन विभाग ने हाथियों के कम संख्या...
जमशेदपुर: झारखंड के विश्व प्रसिद्ध दलमा जंगल में भटके हाथियों के झुंड के लौटने से वन विभाग में खुशी की लहर है। वहीं वन विभाग ने बताया कि इस बार उड़ीसा और बंगाल के जंगलों में गए हाथियों में एक हाथी का छोटा बच्चा भी शामिल है। मगर वन विभाग ने हाथियों के कम संख्या में वापस लौटने पर अपनी चिंता भी जताई है।
देश के तीन राज्यों में अपनी उपस्थिति रखने वाला दलमा जंगल 192 वर्ग किलोमीटर के आकार में फैला हुआ है। यह सघन जंगल में कई छोटे- बड़े जानवरों का निवास स्थान है। विशालकाय जानवर हाथी इस दलमा जंगल का मुख्य आकर्षण है। इन हाथियों को देखने के लिए देश के कोने- कोने से पर्यटक जहां आते हैं।
दलमा जंगल वीरान सा हो जाता है, जब जनवरी महीने में हाथी जंगल से भोजन की तलाश में झारखंड छोड़ बंगाल और उड़ीसा का रुख कर लेते है। वहीं मई महीने में पानी की प्रचुर व्यवस्था होने पर वापस झारखंड के दलमा जंगल में लौट आते हैं। इस दौरान हाथियों के इंतजार में पर्यटक और वन विभाग अपनी पलके बिछाए रहते हैं। इंतजार खत्म होने पर वन विभाग काफी खुश है। वहीं वन विभाग के रेंजर आरपी सिंह ने बताया कि हाथियों का एक छोटा झुंड वापस आ गया है। इस झुंड में हाथियों के छोटे- छोटे बच्चे भी शामिल हैं। मगर अब भी चिंता बरकार है, क्योंकि हाथियों की बड़ी संख्या नहीं लौटी है।