जमशेदपुर: युवाओं में तेजी से बढ़ता ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड, व्यापारी वर्ग ने जताई चिंता

Edited By prachi,Updated: 29 Dec, 2018 05:00 PM

jamshedpur fast grow online shopping trends youth business expressed concern

ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में जमशेदपुर महानगरों को टक्कर दे रहा है। जहां ऑनलाइन शॉपिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर जारी की गई रिपोर्ट में डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ता जमशेदपुर...

जमशेदपुर: ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में जमशेदपुर महानगरों को टक्कर दे रहा है। जहां ऑनलाइन शॉपिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर जारी की गई रिपोर्ट में डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ता जमशेदपुर देशभर में छठे स्थान पर रहा है। इस रिपोर्ट में देश की राजधानी दिल्ली पहले स्थान पर है। वहीं स्थानीय व्यापारियों ने ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय इसका व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ेगा और साथ ही इससे बेरोजगारी का खतरा भी उत्पन्न हो गया है।

 

PunjabKesari

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के महानगरों की तर्ज पर तेजी से आगे बढ़ता झारखंड की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला जमशेदपुर में 72 फीसद लोग ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं। चौंकाने वाली यह रिपोर्ट एसोसिएटेड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा जारी की गई है। रिपोर्ट में ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में दिल्ली 82 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर इसके बाद मुम्बई 80.5 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर, 78 प्रतिशत के साथ अहमदाबाद तीसरे स्थान पर, 75 प्रतिशत के साथ बेंगलुरु चौथे स्थान पर और 72.2 प्रतिशत के साथ हैदराबाद पांचवे स्थान पर है। जमशेदपुर को 72 प्रतिशत के साथ सर्वे रिपोर्ट में छठवां पायदान हासिल हुआ है।

ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में जमशेदपुर के तेजी से डिजिटल भारत की ओर बढ़ने के कारणों की पड़ताल करने पर पता चला कि जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी काफी बेहतर है। जांच में पाया गया कि शहर के 82 प्रतिशत लोग सोशल साइट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही अधिकतर लोग इंटरनेट पर वीडियो व फिल्म देख रहे हैं। यही कारण है कि शहर के युवा वर्ग का रुझान ऑनलाइन शॉपिंग की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जरूरत की मन पसंद चीजें गुणवत्ता के साथ बाजार से कम कीमत पर घर बैठे ही मिल जाती हैं। इससे समय की भी बचत होती है।

ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर शोध करने वाले कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. पीके पाणी ने सैंपल सर्वे किया था। इस सर्वे में पाया गया कि जमशेदपुर में 40 वर्ष तक के युवा सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं। वहीं 50 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को अभी भी ऑनलाइन शॉपिंग पसंद नहीं है। उनका मामना है कि इसमें ठगी होने की संभावना रहती है। रिसर्चर डॉ. पाणी ने बताया कि जमशेदपुर शहर के 160 लोगों में सर्वे किया गया। इसमें 125 नियमित तौर पर तो 35 लोग कभी-कभार ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग का प्रचलन से शहर का व्यापारी वर्ग चिंतित है। व्यापारियों की हितैषी संस्था सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का मानना है कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते क्रेज से जमशेदपुर का व्यापारी वर्ग चिंतित है और चैंबर इसकी निंदा करती है। वहीं इसके बारे में चैंबर ने सरकार को अपनी भावनाओं से अवगत करा दिया है। साथ ही कहा कि भविष्य में व्यवसायी हित मे रचनात्मक सुधार लाना जरूरी है। आने वाले समय में इसका व्यापार पर बहुत बुरा असर पड़ेगा और इससे बेरोजगारी बढ़ने की भी संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!