जमशेदपुर: महापर्व छठ के अवसर पर CM ने छठ घाट का किया उद्घाटन

Edited By prachi,Updated: 13 Nov, 2018 05:10 PM

jamshedpur cm inaugurates chhath ghat occasion maha parv chhath

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में छठ घाट का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए......

जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर में छठ घाट का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, झारखण्ड के मुख्यमंत्री ने नव निर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया। जमशेदपुर के सांसद सहित पार्टी के कई गणमान्य कार्यकर्ता इस मौके पर उपस्थित रहे। बिरसानगर जॉन नंबर 9 में नगर विभाग द्वारा बनाया गया छठ घाट का उद्घाटन स्थानीय विधायक, राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास और बिदुत वरण महतो द्वारा सिलापट्ट खोलकर विधिवत रूप से किया गया।

PunjabKesari

सीएम ने छठ के पावन अवसर पर सुबह सूर्य मंदिर में भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना की और शहर के तमाम छठ घाटों का निरीक्षण भी किया। छठव्रती आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अंत में सीएम ने तमाम राज्यवासियों को महापर्व छठ की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!