Edited By prachi,Updated: 17 May, 2019 01:50 PM
झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जैक) की 10वीं की परीक्षा में जमशेदपुर के सुदूर नक्सल प्रभावित गांव में एक मजदूर के बेटे ने अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मेधावी छात्र धनंजय कुंभकार ने पूरे जमशेदपुर में टाॅप किया है.........
जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल(जैक) की 10वीं की परीक्षा में जमशेदपुर के सुदूर नक्सल प्रभावित गांव में एक मजदूर के बेटे ने अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मेधावी छात्र धनंजय कुंभकार ने पूरे जमशेदपुर में टाॅप किया है। बात करने पर उसने बताया कि वह एक शिक्षक बनकर अपने क्षेत्र में फैली हुई निरक्षरता को खत्म करना चाहता है।
अक्सर देखा जाता है सुविधाओं से लैस परिवार के बच्चे अच्छे माहौल की वजह से पढ़ाई में बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। वहीं सुविधाओं के अभाव के बावजूद अगर कोई शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करे तो यह उस छात्र का कठोर परिश्रम ही कहा जा सकता है। इसी का एक उदाहरण जमशेदपुर के सुदूर नक्सल प्रभावित गांव के एक छात्र ने पेश किया है। इस क्षेत्र के छात्र धनंजय कुंभकार ने अपनी लगन और मेहनत के दम कर जैक की परीक्षा में सबको पीछे छोड़ते हुए 484 अंक प्राप्त कर जमशेदपुर में टॉप किया है।
वहीं धनंजय कुंभकार ने अपने मजदूर माता-पिता के साथ-साथ क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है। जहां की भौगोलिक स्थिति पहाड़ों और जंगलों के बीच शिक्षा लेना ही एक प्रश्न है। वहां के किसी छात्र द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।