झारखंड कांग्रेस में बगावत, प्रदीप यादव के खिलाफ इरफान अंसारी ने खोला मोर्चा

Edited By Ajay kumar,Updated: 25 Jan, 2020 05:29 PM

irfan ansari opens front against pradeep yadav rebellion in jharkhand congress

झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के बागी विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही नेताओं के विरोध के सुर उठने लगे हैं। इसी को लेकर जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने...

रांची: झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के बागी विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही नेताओं के विरोध के सुर उठने लगे हैं। इसी को लेकर जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के खिलाफ खुले तौर पर मोर्चा खोल दिया है। अंसारी ने कहा कि बंधु तिर्की और प्रदीप यादव की कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस विधायक इराफान अंसारी ने कहा कि प्रदीप यादव संथाल परगना से आते हैं और मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। बिना हम लोगों से पास करवाए उन्हें सोनिया गांधी से मिलवा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव जहां गए हैं, उस घर को बर्बाद करने का काम किया है। कांग्रेस जैसे पवित्र घर में वह यदि आएंगे, तो घर बर्बाद होगा। इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस को हम लोगों ने खून-पसीना से सींचा है। पार्टी के लिए जीवन दे दिया है। कोई अगर आकर पार्टी को बर्बाद करेगा तो, यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रदीप यादव पर हमला बोलते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि वह अल्पसंख्यक विरोधी है। मेरे पिताजी फुरकान अंसारी को मारने का भी प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में प्रदीप यादव को कांग्रेस पार्टी में शामिल नहीं होने देंगे। सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मैने मिलने का समय मांगा है। उनसे मिलकर सारी सच्चाई को बताऊंगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!