Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Apr, 2018 03:45 PM
झारखंड के गढ़वा में बिहार के एक हवलदार को गोली मारने वाले जवान को पुलिस ने हथियार के साथ मझिआंव रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जवान से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, छुट्टी के विवाद के चलते झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित...
गढ़वा: झारखंड के गढ़वा में बिहार के एक हवलदार को गोली मारने वाले जवान को पुलिस ने हथियार के साथ मझिआंव रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा जवान से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, छुट्टी के विवाद के चलते झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) के जवान मुक्ति नारायण ने बिहार के एक हवलदार अफरोज शमद की शनिवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटनास्थल पर ही अफरोज शमद की मौत हो गई।
हत्या की घटना को अंजाम देकर जवान घटनास्थल से फरार हो गया हालांकि बाद में पुलिस ने उसे मझिआंव रोड से गिरफ्तार कर लिया।