उच्चस्तीय समीक्षा बैठक: CM रघुवर ने पुलिस अधिकारियों को दिए नक्सलियों से सख्ती से निपटने के निर्देश

Edited By Jagdev Singh,Updated: 18 Jun, 2019 11:25 AM

high review meeting cm raghubar instructed police officials strictly maoists

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में नक्सलवाद पर उच्चस्तीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब हमें नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार कर इसे राज्य से पूरी तरह समाप्त करना है। इस दौरान सीएम रघुवर दास ने नक्सलियों के खिलाफ...

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को झारखंड मंत्रालय में नक्सलवाद पर उच्चस्तीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब हमें नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार कर इसे राज्य से पूरी तरह समाप्त करना है। इस दौरान सीएम रघुवर दास ने नक्सलियों के खिलाफ कड़ाई से निपटने का निर्देश राज्य पुलिस के आला अधिकारियों को दिया है।

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि नक्सलवाद समाप्त करने में झारखंड ने पिछले साढ़े 4 साल में उल्लेखनीय काम किया है। राज्य में नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग, राज्य सरकार के दृढ़ निश्चय, पुलिस और सुरक्षा बलों के शौर्य के कारण यह झारखंड की बड़ी उपलब्धि रही है। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. डीके तिवारी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल, डीजीपी कमल नयन चौबे, एडीजी मुरारी लाल मीणा, आइजी अभियान आशीष बत्रा, डीआइजी जगुआर साकेत कुमार सिंह समेत अन्य आला अधिकारी उपस्थित थे।

सरायकेला में नक्सली हमले में 5 जवानों के मारे जाने के बाद राज्य पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से ली। अभियान से जुड़े अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि कैसे सरायकेला व उसके आसपास के जिलों में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों के खिलाफ अभियान की रणनीति भी मुख्यमंत्री को बताई गई। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!