Edited By Nitika,Updated: 12 Dec, 2019 11:41 AM
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा की 17 सीटों के लिए हो रहे तीसरे चरण के मतदान में मतदाताओं से भारी संख्या में वोट करने की अपील की।
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा की 17 सीटों के लिए हो रहे तीसरे चरण के मतदान में मतदाताओं से भारी संख्या में वोट करने की अपील की। इसके साथ ही हेमंत सोरेन ने भाजपा और उसकी पूर्व सहयोगी पार्टी आजसू पर निशाना साधा है।
हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि पहले चरण के मतदान में भाजपा-आजसू हाफ हुआ, दूसरे चरण में साफ हुआ और अब तीसरे चरण में दोनों पार्टियां बर्बाद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में भाजपा-आजसू ठगबंधन‘हाफ'हुआ, दूसरे में‘साफ'हुआ और आज दोनों पार्टियां ‘बर्बाद' होने के कगार पर आ चुकी है। इन दोनों की ठगबंदी की ताबूत पर आखिरी कील झारखंड की जनता 20 तारीख को ठोक, 23 दिसंबर 2019 को जश्न मनाएगी। लोकतंत्र होगा विजयी।
वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष ने सवालिया लहजे में कहा कि वोट करें- देश गढ़े पर वोटिंग के समय याद रहे स्मार्ट रांची के नाम पर कचरे का ढेर किसने बनाया। 25 साल का कुशासन याद रहे। पिछले 5 साल में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की एक भी प्रतियोगिता परीक्षा किसाने नहीं करवाई। हक मांग रहे लोगों पर बड़कागांव से लेकर बरवाडीह और रांची तक गोलियां और डंडे किसने चलवाए।