राहुल गांधी से मिले हेमंत सोरेन, झारखंड महागठबंधन में बनी सीटों पर सहमति, होली के बाद होगा ऐलान

Edited By prachi,Updated: 16 Mar, 2019 04:56 PM

hemant soren meets rahul gandhi

लोकसभा चुनावों में 25 दिन शेष रह गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में गठबंधन में सीट बंटवारे पर चर्चा की गई। झारखंड में भाजपा के...

रांचीः लोकसभा चुनावों में 25 दिन शेष रह गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में गठबंधन में सीट बंटवारे पर चर्चा की गई। झारखंड में भाजपा के खिलाफ चार दलों का महागठबंधन होली के बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में सीटों के बंटवारे पर बात तय हो गई है। उन्होंने कहा कि इसका ऐलान होली के बाद रांची में गुरुजी(शिबू सोरेन) के सामने होगा। सूत्रों के अनुसार झारखंड में कांग्रेस 7, जेएमएम 4, जेवीएम 2 और राजद 1 सीट पर चुनाव लड़ सकती है। इसका औपचारिक ऐलान होली के बाद हो सकता है।

लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। झारखंड में चार चरणों पर मतदान होने हैं। पहला चरण 29 अप्रैल, दूसरा चरण 6 मई, तीसरा चरण 12 मई और चौथा चरण 19 मई को होगा। 23 मई को परिणाम घोषित होंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!