Edited By Nitika,Updated: 20 Jan, 2020 03:49 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड- 2019'' से सम्मानित किया गया।
रांची/नई दिल्लीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य के बरहेट और दुमका विधानसभा क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में बेहतर और अनुकरणीय कार्य करने के लिए ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड- 2019' से सम्मानित किया गया।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मुख्यमंत्री सोरेन को इस अवॉर्ड से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। पुरस्कार मिलने से पहले हेमंत सोरेन ने कहा, 'यह अवॉर्ड राज्य की जनता को समर्पित है। मैं बरहेट और दुमका की जनता को नमन करता हूं। आपने मुझे सेवा का अवसर दिया। आप सभी के सहयोग के लिए आपका आभारी हूं।
बता दें कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति केजी बालकृष्णन और उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की ज्यूरी के द्वारा मुख्यमंत्री सोरेन का नाम 'चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड-2019' के लिए चयनित किया गया है।