गोड्डा: 3 करोड़ की लागत से बना पुल टूटा, सांसद ने निर्माण में लापरवाही का लगाया आरोप

Edited By Deepika Rajput,Updated: 10 Dec, 2018 02:13 PM

godda the bridge construct cost rs 3 crore mp charged negligence construction

झारखंड के गोड्डा जिले में एक 3 करोड़ की लागत से बना पुल टूट गया। पुल टूटने की यह घटना सोमवार सुबह को हुई। जब पुल टूटा उस समय इसपर बिहार जा रहे दो ट्रक गुजर रहे थे जो पेंट से लदे हुए थे। पुल के टूटने से दोनों ट्रक वहीं फंस गए। जिसके बाद वहां मौजूद...

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में एक 3 करोड़ की लागत से बना पुल टूट गया। पुल टूटने की यह घटना सोमवार सुबह को हुई। जब पुल टूटा उस समय इसपर बिहार जा रहे दो ट्रक गुजर रहे थे जो पेंट से लदे हुए थे। पुल के टूटने से दोनों ट्रक वहीं फंस गए। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने ट्रकों में लदा पेंट लूटना शुरू कर दिया।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल के जरिए 15 गांव अन्य इलाकों से जुड़ते थे। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद ये पहला पुल 3 करोड़ की लागत से बना था जो तीन साल के अंदर ही टूट गया है।

स्थानीय भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने टूटे हुए पुल की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की और इसके लिए गोड्डा के पूर्व विधायक के भाई की कंपनी को जिम्मेदार बताया। साथ ही उन्होंने पुल निर्माण के दौरान लापरवाही की भी बात कही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!