गोड्डा: मनोज तिवारी ने निशिकांत दुबे के समर्थन में किया रोड शो

Edited By prachi,Updated: 18 May, 2019 01:32 PM

godda manoj tiwari did road show in support of nishikant dubey

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार शुक्रवार शाम को थम गया। इसी दौरान झारखंड में अंतिम दिन प्रचार के लिए बीजेपी की ओर से पूरी ताकत झोंकी गई। भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने गोड्डा में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के लिए...

गोड्डा: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार शुक्रवार शाम को थम गया। इसी दौरान झारखंड में अंतिम दिन प्रचार के लिए बीजेपी की ओर से पूरी ताकत झोंकी गई। भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने गोड्डा में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के लिए वोट की अपील की। रोड शो गोड्डा कॉलेज से कारगिल चौक तक किया गया और इसमें हजारों की भीड़ शामिल हुई। रोड शो के बाद मनोज तिवारी ने दावा किया कि बीजेपी अपने दम पर तीन सौ से ऊपर और घटक दलों के साथ चार सौ सीटें जीतेगी।

वहीं इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी गोड्डा के परसपानी मैदान में निशिकांत दुबे के पक्ष में चुनावी सभा की। वहीं उन्होंने कहा कि पहली बार देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला, जिन्हें गरीबों के रसोईघर तक की चिंता हुई। पहली बार किसी ने गरीबों के सम्मान की बात की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!