प्रेमी के साथ सरस्वती पूजा देख लौट रही थी युवती, 8 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Edited By prachi,Updated: 12 Feb, 2019 12:48 PM

gang raped by 8 youths with girl

झारखंड के चाईबासा में अपने प्रेमी के साथ सरस्वती पूजा देखकर लौट रही युवती के साथ 8 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी के...

चाईबासः झारखंड के चाईबासा में अपने प्रेमी के साथ सरस्वती पूजा देखकर लौट रही युवती के साथ 8 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बाकी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ चाईबासा के मुफ्फसिल थाना के टेकराहातू गांव से सरस्वती पूजा देखकर अपने घर लौट रही थी। इस दौरान जब दोनों टेकरा हातू गांव के पास पहुंचे तो 8 युवकों ने उनको घेर लिया। युवकों ने प्रेमी की जमकर पिटाई कर उसे वहां से भगा दिया वहीं युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

इसी बीच प्रेमी को मुख्यमार्ग पर मुफ्फसिल थाने का पेट्रोलिंग वाहन मिल गया। प्रेमी ने इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाकी लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!