Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Dec, 2019 06:20 PM
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एंव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पूर्व मंत्री कांति सिंह एंव राजद महासचिव कमरे आलम रांची के रिम्स पहुंचे। उन्होंने लालू यादव के साथ 45 मिनट तक बातचीत की।
रांचीः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एंव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने पूर्व मंत्री कांति सिंह एंव राजद महासचिव कमरे आलम रांची के रिम्स पहुंचे। उन्होंने लालू यादव के साथ 45 मिनट तक बातचीत की।
लालू से मुलाकात के बाद कांति सिंह ने मीडिया से बातचीत उनकी की सेहत पर चिंता व्यक्त की। पूर्व मंत्री ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के विवाद के सवाल कहा कि एनआरसी और कैब में प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता की भावनाओं से अवगत करा रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार को जनता की भावनाओं से कोई लेना-देना नहीं है।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव कुछ महीनों से रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजत हैं। शनिवार को उनसे मुलाकात का दिन होता है। साथ ही उनकी तबीयत में अभी भी कुछ उतार-चढ़ाव जारी हैं। डॉक्टर ने उन्हें खानपान में विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।