सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब, बाबा वैद्यनाथ धाम में लगी कतारें

Edited By Jagdev Singh,Updated: 22 Jul, 2019 12:28 PM

first monday savan first day pavilions rows baba vaidyanath dham

सावन के पहले सोमवार को विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सुबह से भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते कतार में खड़े नजर आए। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ के दरबार में बीती रात से ही कावरिए कतार में...

रांची: सावन के पहले सोमवार को विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान सुबह से भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते कतार में खड़े नजर आए। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सर्वश्रेष्ठ कामनालिंग बाबा वैद्यनाथ के दरबार में बीती रात से ही कावरिए कतार में लगे नजर आए। यहां सोमवार को अनुमानित दो लाख से अधिक कांवरियों व श्रद्धालुओं के जलार्पण के लिए बाबा दरबार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं रांची स्थित पहाड़ी बाबा मंदिर में भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजकीय श्रावणी मेला को लेकर बाबा नगरी केसरिया रंग में रंग गई है। हर तरफ केसरिया रंग ही नजर आ रहा हैं। जैसे-जैसे मेला का दिन चढ़ता जा रहा है, कांवरियों की भीड़ भी बढ़ती गई। सावन के पहले सोमवार को लेकर रविवार से ही कांवरियों का रैला बढ़ने लगा।

पूरा कांवरिया पथ केसरिया रंग धारियों से गुलजार होने लगा हैै। बोल बम के मंत्र के साथ कांवरिए आगे बढ़ रहे हैं। रविवार को कांवरियों की कतार बीएड कालेज के पार हो गई शनिवार रात को ही कांवरियों की कतार तिवारी चैक के पार हो गई सुबह पौने 4 बजे से कांवरियेां का जलार्पण आरंभ कराया गया।

वहीं रविवार को जलार्पण करनेवालों की भीड़ की संख्या को कम देखते हुए प्रशासन के द्वारा शीघ्र दर्शनम व्यवस्था को चालू रखा गया। दोपहर बाद मंदिर में कांवरियों को जलार्पण करने के लिए अधिक देर इंतजार नहीं करना पड़ा ना ही लंबी लाइन लगानी पड़ी, जिससे कावंरिए शीघ्र व पूरे आराम से जलार्पण कर निकल रहे थे। रविवार पट बंद होने तक लगभग सवा लाख कांवरियों ने जलार्पण किया। भारी- भरकम व मोटे कांवर लेकर पहुुुंचने वाले भक्तों की संख्या बढ़ती गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!