Edited By Diksha kanojia,Updated: 30 May, 2020 02:07 PM
झारखंड में दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र में एक स्वास्थ्य केन्द्र का गुरूवार को ताला खुलवाने को गए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करने लगे। इस मामले में कई नामजद समेत सौ से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के टोंगरा थाना क्षेत्र में एक स्वास्थ्य केन्द्र का गुरूवार को ताला खुलवाने को गए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव करने लगे। इस मामले में कई नामजद समेत सौ से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ग्रामीणों के पथराव में टोंगरा के थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों के घायल होने के मामले में संबंधित थाना में थानाध्यक्ष की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस प्राथमिकी में 30 से अधिक नामजद को आरोपी बनाया गया है।