अफगानिस्तान में अगवा भारतीयों के परिजनों ने लगाई मदद की गुहार, सीएम ने किया ट्वीट

Edited By Nitika,Updated: 10 May, 2018 12:24 PM

families of indians invoke help from government

अफगानिस्तान में अगवा किए गए भारतीय मजदूरों के परिजनों ने केंद्र सरकार से उन्हें बचाने की गुहार लगाई है। इस पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है।

गिरिडीहः अफगानिस्तान में अगवा किए गए भारतीय मजदूरों के परिजनों ने केंद्र सरकार से उन्हें बचाने की गुहार लगाई है। इस पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने परिजनों के प्रति सांत्वना प्रकट की है।

जानकारी के अनुसार, 6 मई को केईसी इंटरनेशनल कंपनी के 7 मजदूरों को तालिबान में से अगवा कर लिया था। इन 7 मजदूरों में 6 भारतीय भी शामिल हैं। 6 भारतीयों के परिवारों में से 4 के परिवार झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग के रहने वाले है। सभी 7 लोगों का अपहरण बगलान की राजधानी पुल-ए-खोमरी शहर के बाग-ए-शमल गांव से किया गया था।

बता दें कि 6 मई को विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह अफगानिस्तान के अधिकारियों से इस मामले में संपर्क बनाए हुए हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में संयम रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि अपहृतों की सकुशल रिहाई को लेकर भारत सरकार लगातार अफगानिस्तान सरकार के साथ संपर्क बनाए हुए है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!