Edited By prachi,Updated: 20 May, 2019 12:48 PM
लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही अलग-अलग चैनलों व एजेंसियों की ओर से जारी एक्जिट पोल सर्वे में झारखंड में एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है। हर सर्वे में 2014 के मुकाबले एनडीए की सीटें घट गईं हैं............
रांची: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही अलग-अलग चैनलों व एजेंसियों की ओर से जारी एक्जिट पोल सर्वे में झारखंड में एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है। हर सर्वे में 2014 के मुकाबले एनडीए की सीटें घट गईं हैं। महागठबंधन को पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़त मिली है। टाइम्स नाउ ने राजग को 8 व महागठबंधन को 6 सीटें दी हैं, जबकि न्यूज नेशन ने एनडीए को 9 से 11 सीटें मिलने का दावा किया है। चैनल ने महागठबंधन के 3 से 5 सीटें जीतने का अनुमान दिया है।
वहीं न्यूज एक्स चैनल व नेता के सर्वे में दोनों ही पक्षों को 7-7 सीटें दी गईं हैं। सिर्फ एबीपी न्यूज/नेल्सन के सर्वे में महागठबंधन को एनडीए से आगे दिखाया गया है। इस सर्वे में एनडीए को 6 व महागठबंधन को 8 सीटें मिलने का अनुमान दिया गया है। एनडीटीवी ने एनडीए के खाते में 8 व महागठबंधन के खाते में 5 सीटें दिखाई हैं, जबकि एक सीट अन्य को दी है। इन सभी सर्वे में एक बात स्पष्ट है कि 2014 के मुकाबले एनडीए की सीटें कम हो रहीं हैं। 2014 में बीजेपी ने अकेले राज्य की 14 में से 12 सीटें जीती थीं। झामुमो को 2 सीटें मिली थीं।
सर्वे एजेंसी |
एनडीए |
महागठबंधन |
अन्य |
टाइम्स नाउ |
08 |
06 |
00 |
न्यूज नेशन |
9-11 |
3-5 |
00 |
न्यूज एक्स/नेता |
07 |
07 |
00 |
एबीपी/नेल्सन |
06 |
08 |
00 |
एनडीटीवी |
08 |
05 |
01 |