Edited By Ajay kumar,Updated: 30 Sep, 2019 12:02 PM
दुमका जिला के अमझाड़ गांव में देर रात तेज बारिश होनें की वजह से एक कच्चा मकान की दीवार गिर गयी, जिसके नीचें दबकर 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी थी।
दुमकाः दुमका जिला के अमझाड़ गांव में देर रात तेज बारिश होनें की वजह से एक कच्चा मकान की दीवार गिर गयी, जिसके नीचें दबकर 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी थी।
जानकारी के अनुसार मृतक लुखी मरांडी अपने पिता, पत्नी और 2 बच्चों सहित रात को भोजन करके सोए हुए थे। अचानक रात को हुई तेज बारिश की वजह से उनके मिट्टी के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसकी वजह से उनकी मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि उनके दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सोए थे जिस कारण उनकी जान बच गई।
सुबह गांव वालों को इस घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।