देवघर: यौन शोषण मामले में JVM विधायक प्रदीप यादव की जमानत याचिका खारिज

Edited By Jagdev Singh,Updated: 18 Jun, 2019 01:20 PM

deoghar jvm mla pradip yadav s bail plea dismissed case sexual assault

झारखंड विकास मोर्चा के पोड़ैयाहाट विधानसभा से विधायक और लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव की यौन शोषण मामले में दायर जमानत याचिका खारिज हो गई है। विधायक प्रदीप यादव पर उनकी ही पार्टी की महिला ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए देवघर...

देवघर: झारखंड विकास मोर्चा के पोड़ैयाहाट विधानसभा से विधायक और लोकसभा चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव की यौन शोषण मामले में दायर जमानत याचिका खारिज हो गई है। विधायक प्रदीप यादव पर उनकी ही पार्टी की महिला ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए देवघर में मामला दर्ज कराया था। वहीं देवघर अदालत ने इस मामले में प्रदीप यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

इससे पहले मामले की सुनवाई के बाद एडीजे प्रथम की अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। नगर महिला थाना कांड संख्या 13/19 मामले में झाविमो की ही पूर्व महिला प्रवक्ता ने विधायक प्रदीप यादव पर छेड़छाड़ समेत तमाम आपत्तिजनक आरोपों की झड़ी लगाकर सनसनी फैला दी थी।

निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद एक बार फिर इस मामले में प्रदीप यादव मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब तत्काल राहत के लिए सबकी नजरें झारखंड हाईकोर्ट पर टिक गई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!