CAA समर्थक रैली में हिंसा के बाद लोहरदगा में लगा कर्फ्यू CAA समर्थक रैली में हिंसा के बाद लोहरदगा में लगा कर्फ्यू

Edited By Nitika,Updated: 24 Jan, 2020 07:39 PM

curfew imposed in lohardaga

झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार को सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान हिंसा होने के कारण जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

 

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में गुरुवार को सीएए के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान हिंसा होने के कारण जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पुलिस ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में अमलाटोली चौक इलाके में रैली के दौरान पथराव किया गया, जिससे तनाव पैदा हो गया। उन्होंने बताया कि हमले के बाद कुछ दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई। वहीं शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, कानून व्यवस्था की समस्या के मद्देनजर समूचे जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया है। बयान में जिला अधिकारी ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की। इसके साथ ही आगजनी एवं तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बता दें कि प्रशासन ने लोगों से किसी भी अप्रिय स्थित के बारे में 06526-222513 या 100 नंबर पर सूचित करने का अनुरोध किया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद समूचे जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!