झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद, रामगढ़ में JMM नेता गहन टुडू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Edited By Jagdev Singh,Updated: 15 Sep, 2019 06:00 PM

criminals freshly shot jmm leader gahan tudu shot dead daylight ramgarh

झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे किसी भी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला रामगढ़ जिले से सामने आया है। जहां उरीमारी में अपराधियों ने झामुमो नेता सह मजदूर नेता गहन टुडू (45) की गोली मार कर हत्या कर...

रामगढ़: झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वे किसी भी घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला रामगढ़ जिले से सामने आया है। जहां उरीमारी में अपराधियों ने झामुमो नेता सह मजदूर नेता गहन टुडू (45) की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य, झाकोमयू के सीसीएल जोनल अध्यक्ष व रैयत विस्थापित मोर्चा के नेता सह सीसीएल कर्मी गहन टुडू को अपराधियों ने उनके घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर पहाड़ी मंदिर चौराहा के पास दिनदहाड़े गोली मारी। गोली मारने के लिए दो अपराधी एक मोटरसाइकिल से आए थे। अपराधियों ने घटना को उस समय अंजाम दिया, जब गहन टूडू अपनी नई फॉर्च्यूनर गाड़ी से उरीमारी से अपने घर जा रहे थे। अपराधियों ने उरीमारी से ही गहन टुडू का पीछा किया और मौका देखकर गोली मार दी तथा मोटरसाइकिल से ही बड़कागांव की ओर फरार हो गए।

PunjabKesari

घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उरीमारी पुलिस को दी और तत्काल गंभीर रूप से घायल गहन टुडू को रांची ले गए। इलाज के दौरान राची के मेडिका अस्‍पताल में मजदूर नेता गहन टुडू की मौत हो गई। गहन टुडू को गर्दन सहित दो जगह पर गोली मारी गई। घटना के विरोध में उरीमारी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दिया गया है। उरीमारी जरजरा क्षेत्र में दुकानें बंद हो गई।

कुछ महीने पहले ही झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) द्वारा पोटंगा कोल डिपो के पास हवाई फायरिंग की गई थी और बयान जारी कर गहन टूडू को चेतावनी दी गई थी। पिछले कई वर्षों के दौरान उरीमारी में गोली मारने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले वर्ष दिसंबर महीने में डीएवी स्कूल के पास संजीव सिंह बघेल की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुछ महीने पहले मजदूर नेता दसई मांझी को गोली मार कर घायल कर दिया गया था। रेलवे कंपनी के साइट पर अपराधियों द्वारा गोली चलाने, उरीमारी में हवाई फायरिंग सहित कई घटनाएं हो चुकी हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!