झारखंड में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 84 नए मरीज मिलने के बाद संख्या हुई 1022

Edited By Diksha kanojia,Updated: 07 Jun, 2020 09:33 AM

corona s havoc number 1022 after getting 84 new patients

झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को झारखंड के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में 84 लोगों के आने से राज्य में कुल पॉजिटिव की संख्या एक हजार के आंकड़े को पार कर गई है।

रांचीः झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को झारखंड के अलग-अलग जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में 84 लोगों के आने से राज्य में कुल पॉजिटिव की संख्या एक हजार के आंकड़े को पार कर गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में किए गए स्वाब सैंपल की जांच में शनिवार को 84 रिपोर्ट पॉजिटिव मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1022 हो गई है।

 वहीं शनिवार को मिले नए मामलों में रामगढ़ से 20, सिमडेगा से 32, चाईबासा से पांच, पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर से आठ, रांची से चार, हजारीबाग से तीन, सरायकेला से एक, लातेहार से दो , गुमला से सात और पलामू से दो पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!