Edited By Nitika,Updated: 24 May, 2020 11:12 AM
झारखंड में कोरोना में लगातार इजाफा होता जा रहा है। राज्य में 20 नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 350 हो गई है।
रांचीः झारखंड में कोरोना में लगातार इजाफा होता जा रहा है। राज्य में 20 नए मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 350 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को राजधानी रांची, कोडरमा, सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना से संक्रमित 20 नए मरीज पाए गए हैं। रांची के रिम्स सहित अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में संदिग्ध मरीजों के स्वाब सैंपल की जांच में 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
वहीं इन मरीजों में कोडरमा जिले में सर्वाधिक 11, सिमडेगा में 4, पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में 3 और रांची में 2 नए संक्रमित मिले हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की देर रात गुमला जिले में भी 7 नए मामले मिले थे।