केंद्र सरकार के 4 साल पूरे, विश्वासघात दिवस के रुप में मनाएगी कांग्रेस

Edited By Nitika,Updated: 24 May, 2018 12:59 PM

congress will celebrate as a betrayal day

झारखंड में कांग्रेस केंद्र में मोदी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर शुक्रवार 25 मई को विश्वासघात दिवस मनाएगी। कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरेगी।

रांचीः झारखंड में कांग्रेस केंद्र में मोदी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर शुक्रवार 25 मई को विश्वासघात दिवस मनाएगी। कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ सरकार को सड़क से लेकर सदन तक घेरेगी। 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने बताया कि पूरा देश और झारखंड राज्य में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर 25 मई को कांग्रेस पार्टी विश्वासघात दिवस मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी आलाकमान के आदेश के बाद लिया गया है। आलोक दुबे का कहना है कि जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 80 रुपए प्रति बैरल पेट्रोल की कीमत है। इसके बावजूद भी इस देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ना देश की जनता के ऊपर बोझ बढ़ाना है।

कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमत कम है। इसके बावजूद भी देश में 108% पेट्रोल में और 123 प्रतिशत डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार को जनता के साथ कोई लेना-देना नहीं है। इसके खिलाफ कांग्रेस जोरदार आन्दोलन करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!