Edited By Jagdev Singh,Updated: 23 Aug, 2019 04:34 PM
आर्थिक मंदी के बहाने विपक्ष सरकार को घेर रहा है। इस मामले में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। वरीय कांग्रेस नेता रघुनाथ पांडे ने कहा कि आर्थिक मंदी का दौर पूरे देश में दिखाई दे रहा है, इससे सरकार को अवगत कराने की जरूरत है..........
जमशेदपुर: आर्थिक मंदी के बहाने विपक्ष सरकार को घेर रहा है। इस मामले में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। वरीय कांग्रेस नेता रघुनाथ पांडे ने कहा कि आर्थिक मंदी का दौर पूरे देश में दिखाई दे रहा है, इससे सरकार को अवगत कराने की जरूरत है।
इस मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की मंदी है, उनका दावा कि इसमे सुधार भी जल्द हो जाएगा। आर्थिक मंदी के कारण जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर औधोगिक क्षेत्र स्थित करीब 25-30 कंपनियों ने अपने उत्पादन को बंद कर दिया है। इसके कारण सैकड़ों की संख्या मे लोग बेरोजगार हो गए हैं।
टाटा मोटर्स ने भी अपने उत्पादन में कमी की है। इस दौरान टाटा मोटर्स ने औपचारिक रूप से कई बार अपने प्लांट को भी बंद किया है। बहरहाल बहाना आर्थिक मंदी ही क्यों ना हो, लेकिन इसके बहाने विपक्ष को एक बार फिर सत्ता पक्ष को घेरने का मौका जरूर मिल गया है।