झारखंडः दिग्गज कांग्रेस नेता बागुन सुम्बरुई का निधन, राहुल गांधी ने प्रकट किया शोक

Edited By prachi,Updated: 23 Jun, 2018 02:52 PM

congress leader bagun sumurai passes away

झारखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता बागुन सुम्बरुई का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए दुख प्रकट किया है। 96 वर्षीय कांग्रेस नेता पांच बार सांसद और चार बार विधायक रह चुके हैं। जानकारी के अनुसार,...

जमशेदपुरः झारखंड के दिग्गज कांग्रेस नेता बागुन सुम्बरुई का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए दुख प्रकट किया है। 96 वर्षीय कांग्रेस नेता पांच बार सांसद और चार बार विधायक रह चुके हैं। 

जानकारी के अनुसार, अस्वस्थ होने की वजह से बागुन सुम्बरुई का पिछले 45 दिनों से टीएमएच के आईसीयू में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उन्होंने शुक्रवार की शाम 6 बजकर 14 मिनट में अंतिम सांसें ली। राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी माने जाने वाले बागुन दा के निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग अस्पताल पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की। बागुन सुम्बरुई के निधन की खबर उनके पुत्र बिमल सुम्बरुई और पुत्री डॉ सुजाता सुम्बरुई ने नम आँखों से मीडिया को दी।

फिलहाल बागुन सुम्बरुई के पार्थिव शरीर को अस्पताल के शीट गृह में रखा गया है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को उनके चाईबासा स्थित पैतृक गांव भूता में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अपने सरल मृदुभाषी और सादगी के लिए सियासत में एक विशिष्ट पहचान बनाने वाले बागुन सुम्बरुई कई शादियां करने के कारण भी चर्चा में रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने अपनी वेशभूषा के चलते भी अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह केवल धोती और एक गमछा अपने शरीर पर लपेटते थे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!