झारखंड विस चुनाव से पहले कांग्रेस और झामुमो को बड़ा झटका, ये विधायक होंगे भाजपा में शामिल

Edited By Ajay kumar,Updated: 22 Oct, 2019 12:34 PM

congress and jmm major shock before jharkhand vis elections

झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ समय पहले कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सुखदेव भगत व मनोज यादव और झामुमो के कुणाल षाडंगी व चमरा लिंडा का भाजपा में शामिल होना पूरा पूरा निश्चित माना जा रहा है।

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक कुछ समय पहले कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के सुखदेव भगत व मनोज यादव और झामुमो के कुणाल षाडंगी व चमरा लिंडा का भाजपा में शामिल होना पूरा पूरा निश्चित माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस और झामुमो के ये विधायक पिछले 1 महीने से भाजपा के संपर्क में थे। भाजपा का टिकट मिलने की सौ प्रतिशत गारंटी और मनपसंद सीट से चुनाव लडऩे का भरोसा मिलने के बाद ही इन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय ले लिया है।

बता दें कि जो विधायक कांग्रेस और झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं, उनकी अपनी-अपनी वजहें बताई हैं। कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत का कहना है कि लोहरदगा लोकसभा चुनाव में उन्हें हराने का काम रामेश्वर उरांव ने किया जो अब प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए वह इस बार भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!