राज्य पुलिस अलंकरण समारोह में शामिल हुए सीएम, कहा- जवानों के अदम्य साहस को करता हूं सलाम

Edited By prachi,Updated: 14 Nov, 2018 06:40 PM

cm who state police adornment ceremony said  i do salute indomitable

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य पुलिस अलंकरण समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने झारखंड पुलिस के अदम्य साहस को सलाम किया। सीएम ने कहा कि पुलिस के जिन जवानों ने राज्य की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शहीद...

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य पुलिस अलंकरण समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने झारखंड पुलिस के अदम्य साहस को सलाम किया। सीएम ने कहा कि पुलिस के जिन जवानों ने राज्य की सुरक्षा के लिए बलिदान दिया उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शहीद जवानों को शत्-शत् नमन हर झारखंडवासी को आपकी वीरता पर गर्व है।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि मेरी ओर से पुलिस अलंकार समारोह में वीरता पदक से अलंकृत सभी अधिकारी और जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। किसी भी सेवा में सम्मान पाना जिन्दगी का एक बहुत ही बहुमूल्य क्षण होता है। आज 102 लोगों को सम्मानित किया गया जो झारखंड पुलिस की दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा को सिद्ध करता है।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि झारखंड 18 साल का होने जा रहा है। पहले हमारा राज्य भ्रष्टाचार और उग्रवाद के चलते सुर्खियों में रहता था लेकिन अब हमारे पुलिस के जवानों और जनता के सहयोग के कारण ये छवि बदली है। उन्होंने कहा कि अब एक बेदाग सरकार, उग्रवाद मुक्त राज्य के तौर पर जाने जा रहे हैं। पिछले 4 साल में झारखंड में उग्रवाद की कोई बड़ी घटना नहीं हुई, ये आपकी कठिन मेहनत का नतीजा है।

PunjabKesari

इस दौैरान सीएम ने पुलिस बल को संबोधित करते हुए कहा कि जंगलों में रहकर इस राज्य की शांति के लिए जो कार्य कर रहे हैं, उसके लिए मैं व्यक्तिगत रूप से और राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की तरफ से पुलिस विभाग को सेल्यूट करता हूं। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने झारखंड को उग्रवाद मुक्त और अपराध मुक्त राज्य बनाना है। यहां अब केवल 20 फीसदी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बचा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!