विस चुनावः CM की 11 अक्टूबर से कोल्हान में शुरु होगी जोहार जन आशीर्वाद यात्रा

Edited By Ajay kumar,Updated: 10 Oct, 2019 12:18 PM

cm s johar jan ashirwad yatra to begin from october 11 in kolhan

विधानसभा चुनाव को लेकर रघुवर सरकार जोर शोर से तैयारियों में जुट गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा 11 अक्टूबर से कोल्हान में शुरू हो रही है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चाईबासा में कुजू पुल के पास मुख्यमंत्री की जन...

चाईबासाः विधानसभा चुनाव को लेकर रघुवर सरकार जोर शोर से तैयारियों में जुट गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा 11 अक्टूबर से कोल्हान में शुरू हो रही है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चाईबासा में कुजू पुल के पास मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा प्रवेश करेगी, जो तीन दिनों तक कोल्हान के 5 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।

जानकारी के अनुसार कोल्हान में दास की जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने खुद मोर्चा संभालेंगे। लक्ष्मण गिलुवा ने अलग-अलग विधानसभा में वहां के नेताओं को जिम्मेदारी दी है। चाईबासा विधानसभा में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता और टीएसी सदस्य जेबी तुबिद कमान संभाल रहे हैं, तो मझगांव विधानसभा में दो बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके बडकुंवर गागराई को जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि इस जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री रघुवर दास आदिवासियों से आशीर्वाद लेंगे। रघुवर दास कार्यक्रम में अपनी उपलब्धियों को कोल्हान के आदिवासियों के सामने रखेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!