Edited By Nitika,Updated: 17 Jun, 2018 12:23 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री, जन नायक और हम सब के प्रेरणास्रोत आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने गए।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री, जन नायक और हम सब के प्रेरणास्रोत आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने गए। इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम के स्वास्थ्य का हाल जाना।
मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों और डॉक्टर से उनकी सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से कामना करते हैं कि पूर्व पीएम जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।
बता दें कि पूर्व पीएम के स्वास्थ्य में सुधार होता दिखाई दे रहा है। वाजपेयी को किडनी में संक्रमण और यूरीन आउटपुट कम होने के कारण 11 जून को एम्स में भर्ती करवाया गया था।