Edited By prachi,Updated: 19 Nov, 2018 01:45 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 8वें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन का रांची में शुभारंभ किया। उन्होंने का कि भारत में नारी शक्ति को हम देवी के रुप में पूजते हैं। हर क्षेत्र में हमारी बेटियों-बहनों ने देश का नाम रोशन किया है।साथ ही कहा कि आप सभी...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 8वें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन का रांची में शुभारंभ किया। उन्होंने का कि भारत में नारी शक्ति को हम देवी के रुप में पूजते हैं। हर क्षेत्र में हमारी बेटियों-बहनों ने देश का नाम रोशन किया है। साथ ही कहा कि आप सभी का मैं भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर स्वागत करता हूं और आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
सीएम रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि नारी शक्ति हमारे समाज, राज्य और राष्ट्र की शक्ति बने इसके लिए हमें महिलाओं को आगे करना होगा। हमने जब-जब अपनी बहनों और बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दिया है तब-तब उन्होंने भारत का नाम रोशन किया।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने पुलिस में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण किया है। झारखंड सशक्त वाहिनी में एक बटालियन महिलाओं की बनाई गई है। समृद्ध झारखंड के निर्माण में राज्य की महिलाएं अहम योगदान दे रही हैं। हमें नारी शक्ति को अपने राज्य की शक्ति बनाना है।