CM रघुवर दास ने हाॅकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को 20 लाख रूपए देकर किया सम्मानित

Edited By prachi,Updated: 13 Nov, 2018 12:24 PM

cm raghuvar das honored hockey player salima tate rs 20 lakh

जूनियर भारतीय महिला हाॅकी टीम की कप्तान और थर्ड यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता सलीमा टेटे को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 20 लाख रुपए देकर सम्मानित किया है। वहीं निक्की प्रधान को 18वीं एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक जीतने पर 10 लाख रूपए देकर सम्मानित किया...

रांची: जूनियर भारतीय महिला हाॅकी टीम की कप्तान और थर्ड यूथ ओलंपिक में रजत पदक विजेता सलीमा टेटे को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 20 लाख रुपए देकर सम्मानित किया है। वहीं निक्की प्रधान को 18वीं एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक जीतने पर 10 लाख रूपए देकर सम्मानित किया है।

जानकारी के अनुसार दोनों महिला खिलाड़ियों की ओर से उनके पिता ने ये सम्मान ग्रहण किया। सम्मान ग्रहण करने के बाद निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे के पिता सुलकसन टेटे दोनों हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार एवं उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने बधाई दी।

असोसिएशन की ओर से दोनों को ओडिशा वर्ल्ड कप पुरुष हॉकी 2018 के प्रोमोशन का हॉकी स्टिक देकर सम्मानित किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!