हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे CM अरविंद केजरीवाल

Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Dec, 2019 01:15 PM

cm kejriwal will not attend hemant soren s swearing in ceremony

झारखंड विधानसभा चुनाव के रण में जीत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन रविवार को शपथ ग्रहण करेंगे। उनके इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़े-बड़े उद्योगपतियों सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समारोह में...

रांची/नई दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनाव के रण में जीत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन रविवार को शपथ ग्रहण करेंगे। उनके इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़े-बड़े उद्योगपतियों सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।

जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम केजरीवाल की जगह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह शामिल होंगे। वहीं रविवार को झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अगुवाई में नई सरकार का गठन हो जाएगा। समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समारोह के लिए वीवीआईपी को अलावा करीब 5 हजार आम लोगों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। समारोह में हिस्सा लेने वालों के लिए पास में व्यवस्था की गई है।

बता दें कि इस समारोह को कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कांग्रेस, राकांपा, सपा एवं बसपा के नेताओं के अतिरिक्त भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी भी शामिल होंगे।
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!