Edited By Nitika,Updated: 17 May, 2018 11:34 AM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को राज्य स्तर पर दुमका जिला प्रशासन के सहयोग से जरमुण्डी प्रखंड की आजीविका सखी मंडल की 300 महिलाओं के द्वारा बनाए जा रहे बासुकी अगरबत्ती का लोकार्पण किया।
दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को राज्य स्तर पर दुमका जिला प्रशासन के सहयोग से जरमुण्डी प्रखंड की आजीविका सखी मंडल की 300 महिलाओं के द्वारा बनाए जा रहे बासुकी अगरबत्ती का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का विकास महिलाओं के द्वारा ही होगा। सखी मंडल विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। बासुकी अगरबत्ती देवघर और दुमका में खूब बिकेगी तथा राज्य के सभी जिलों में इसे भेजा जाए। उन्होंने दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सभी जिले इसी प्रकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ें।
वहीं दुमका के उपायुक्त ने बताया कि महिलाओं की पिंक आर्मी बाली फुटवेयर बना रही है, जबकि ब्लू आर्मी की टीम बासुकी अगरबत्ती का निर्माण कर रही है।