मुख्यमंत्री ने तीन पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

Edited By prachi,Updated: 18 Nov, 2018 01:28 PM

राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने तीन पुलिस अधिकारियों को साहसिक कार्य करने के लिए सम्मानित किया। दो अधिकारियों को सराहनीय और एक अधिकारी को राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक से सम्मानित किया गया......

साहिबगंज: राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने तीन पुलिस अधिकारियों को साहसिक कार्य करने के लिए सम्मानित किया। दो अधिकारियों को सराहनीय और एक अधिकारी को राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार, साहिबगंज जिला के सदर एसडीपीओ नवल शर्मा एएसआई वृधि नाथ मिश्रा को पुलिस ने सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस सराहनीय पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं साहिबगंज जिला पुलिस में पदस्थापित एएसआई प्रवीण झा को लातेहार जिले में नक्सलियों के साथ वीरता से मुकाबला करने के लिए राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया। इन तीनों पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने साहिबगंज के एसपी कार्यालय में अपने जिले का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया।

वहीं राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक से सम्मानित प्रवीण झा ने लातेहार जिले में नक्सली मुठभेड़ में उनकी टीम के द्वारा 34 नक्सलियों को मार गिराया गया था। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति वीरता पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। प्रवीण झा को 2014 में भी राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रवीण झा ने कहा कि वह इस सम्मान को पाकर काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने अपने साथी पदाधिकारियों को यह संदेश दिया कि निष्ठा पूर्वक अपना कार्य करने से सदैव ही उसका परिणाम बहुत सुखद होता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!