Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Nov, 2019 11:31 AM
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बुधवार को रांची पहुंच गए है। इसके बाद वह पूरी टीम के साथ मिलकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी करेंगे।
रांचीः भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा बुधवार को रांची पहुंच गए है। इसके बाद वह पूरी टीम के साथ मिलकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक भी करेंगे।
जानकारी के अनुसार, चुनावी तैयारियों का जायजा लेने चुनाव आयोग की टीम 2 दिवसीय दौरे पर रांची में है। चुनाव आयोग की टीम राजनीतिक दलों के साथ बैठक के बाद बीएनआर चाणक्या में सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, आइजी, डीआइजी, उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ भी बैठक करेगी। इसके बाद गुरुवार को चुनाव आयोग की टीम आयकर, रेलवे, वाणिज्य कर, एयरपोर्ट, उत्पाद विभाग आदि के नोडल पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेगी।
बता दें कि निर्वाचन आयोग की एक टीम ने मंगलवार को रांची पहुंची थी। टीम ने जमशेदपुर में कोल्हान प्रमंडल की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया था।