छठ महापर्वः भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए की गई घाटों की सजावट

Edited By prachi,Updated: 13 Nov, 2018 01:41 PM

chhath maha parve decoration ghats that were arranged give sun

राज्य में लोगों की आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रांची जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने लगातार काम कर शहर के 50 से अधिक घाटों को तैयार कर दिया है। सभी घाटों को सजाकर तैयार किया गया है। मंगलवार शाम को श्रद्धालू भगवान सूर्य...

रांची: राज्य में लोगों की आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रांची जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने लगातार काम कर शहर के 50 से अधिक घाटों को तैयार कर दिया है। सभी घाटों को सजाकर तैयार किया गया है। मंगलवार शाम को श्रद्धालू भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। बुधवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक छठ पूजा शांतिपूर्वक सफल कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी घाटों पर 50 मजिस्ट्रेट और 500 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की है। वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर में भी सभी घाट सजाकर तैयार किए गए हैं। सफाई और पहुंच पथ की भी उचित व्यवस्था की गई है।

बता दें कि स्वयंसेवी संस्थाओं ने घाटों पर उत्तम व्यवस्था की है। खतरनाक घाटों पर गोताखोर और सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। साकची के सुवर्णरेखा घाट, दोमुहानी और सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर के तालाब में साफ पानी भर दिया गया है। शहर के विभिन्न घाटों पर आठ लाख से अधिक लोग अर्घ्य देंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!